पीलीभीत, मई 28 -- पूरनपुर। गांव के पास बाग में तेंदुआ के पहुंचने से ग्रामीणों में खलबली मच गई। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर लेकर तेंदुआ को खदेड़ा। बुधवार को एक बछड़े का अधखाया शव खाई में पड़ा देखा गया। गांव के पास तेंदुआ की चहलकदमी देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है। थाना सेहरामऊ क्षेत्र के गांव रसूलापुर के पास लगातार तेंदुआ की चहलकदमी देखी जा रही है। मंगलवार रात गांव के रामसरन के बाग में तेंदुआ होने के शोर मचा। दर्जनों ग्रामीण ट्रैक्टर लेकर बाग में पहुंच गए। शोर शराबा करते हुए उन्होंने ट्रैक्टर से तेंदुआ को बाग से खदेड़ दिया। बुधवार सुबह गांव के बाहर तालाब के पास खाई में एक बछड़े का अधखाया शव ग्रामीणों ने देखा। यह भी पढ़ें- पूर्णिया में अचानक आया तेंदुआ, 4 मजदूरों पर किया हमला; लोगों ने घेरकर मार डाला जानकारी लगते ही सैकड़ों ग्रामीण पहुंच गए। ब...