फतेहपुर, फरवरी 18 -- हथगाम। थाना क्षेत्र के लाडलेपुर गांव के बाहर बाग में बुधवार शाम सातवीं के छात्र का जबड़ा तोड़ गला रेत दिया गया। खून से लथपथ जान बचाते हुए छात्र सड़क की ओर दौड़ा। राहगीरों ने छात्र को संभालते हुए पुलिस को सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर हालत में छात्र को पुलिस ने सीएचसी हथगाम भेजा। जहां से उसे जिला अस्पताल फिर यहां से कानपुर के लिये रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस बच्चों के आपसी विवाद की बात कह रही है। घटनास्थल के पास ही एक घरेलू चाकू भी पुलिस को मिला है। लाडलेपुर गांव निवासी प्रताप पासवान का 13 वर्षीय पुत्र साजन गांव के ही कंपोजिट स्कूल में सातवीं का छात्र है। घर से खेलने जाने की बात कह दोपहर में निकला था। शाम करीब चार बजे वह लहुलुहान हालत में सड़क किनारे मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हुसैनगंज कड़ा मार्ग ...