हमीरपुर, मई 1 -- मौदहा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के मदारपुर गांव में फलदार पेड़ों में आग लगाने की घटना से एक परिवार दहशत में है। पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।मदारपुर निवासी सगे भाई रामरतन व मंगतराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव का ही युवक पिछले कुछ समय से उन्हें परेशान कर रहा है। बीते एक माह में वह दो बार उनके बगीचे में आग लगा चुका है। आगजनी से आम, नींबू समेत अन्य फलदार पेड़ों को भारी नुकसान पहुंचा है। पीड़ित के अनुसार इस घटना में करीब 80 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है। यह भी पढ़ें- आम तोड़ने के विवाद में मारपीट, एक के खिलाफ मुकदमा दर्ज पीड़ित ने बताया कि बीती रात भी आरोपी ने आग लगाने का प्रयास किया। घटना के बाद से परिवार भयभीत है। पीड़ित ने कोतवाली पहुंचकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.