बरेली, जून 13 -- फतेहगंज पश्चिमी। पुरानी रंजिश में बाग रखा रहे युवक ने गांव सतुइया खास के तीन लोगों पर जानलेवा हमले की साजिश का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव पटवईया निवासी अनोखे लाल ने बताया वह आम के बाग की रखवाली करते हैं। आरोप है कि बीती रात पुरानी रंजिश में सतुइया खास के तीन लोग असलाह लेकर बाग में पहुंचे। पीड़ित को जान से मारने को धमकाने लगे। किसी तरह उसने अपनी जान बचाई। तहरीर पर पुलिस जांच कर रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीन कुमार ने बताया शिकायती पत्र की जांच किया जा रहा है। आरोप सही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...