बाग की रखवाली कर रहे बागवान पर जानलेवा हमला
कौशाम्बी, मई 27 -- मंझनपुर, संवाददाता। कड़ा धाम थाना क्षेत्र के निजाममई गांव की मालती देवी ने बताया कि उसके पति मुंशीलाल सोनकर ने गांव के पास स्थित एक आम की बाग खरीद रखी है। 24 मई की रात बाग की रखवाली कर रहे थे। तभी पड़ोस के रहने वाले सगे भाई अवधेश व बिंदा अपने पिता रामेश्वर के साथ बाग पहुंचे और आम तोड़वाना शुरू कर दिया।पीड़िता के मुताबिक, आरोपियों ने इसका विरोध करने पर उसके पति पर लाठी-डंडा, चाकू एवं कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इससे वह बेहोश होकर गिर गए। शोरगुल सुन परिजन बाग की ओर दौड़े तो हमलावर धमकी देते हुए फरार हो गए। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल भेजवाया। मेडिकल कॉलेज में अभी भी उसका इलाज चल रहा है। मामले में हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में मुकदमा कायम किया गया है। डीएसपी सिराथू सत्येंद्र तिवारी ने शीघ्र ही आरोपियों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.