कौशाम्बी, अप्रैल 7 -- तहसील चायल क्षेत्र के खानपुर खास गांव में बाग के कब्जे को लेकर विवाद तूल पकड़ता जा रहा है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि विपक्षीगण जबरन उसकी पुश्तैनी जमीन पर कब्जा कर लिया गया है और अब उसे बाग में जाने से भी रोका जा रहा है। परेशान होकर पीड़ित ने परिवार के साथ मंगलवार को तहसील चायल पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और एसडीएम कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। खानपुर खास गांव निवासी सरफराज पुत्र पुद्दन अली ने बताया कि एक कीमती जमीन उसके पिता के नाम दर्ज है, जिस पर बैर का बाग लगा हुआ है। कुछ समय पहले गांव के ही एक व्यक्ति को बाग का फल तोड़ने के लिए सालाना दस हजार रुपये पर दिया गया था। तय समय पूरा होने के बाद जब बाग खाली करने को कहा गया तो आरोपियों ने मना कर दिया। पीड़ित का कहना है कि विपक्षी ने मामले को लेकर सिविल न्यायालय में वाद भी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.