रामपुर, फरवरी 22 -- बिलासपुर। भाकियू ने प्रदर्शन और नारेबाजी कर वन अधिकारियों पर आम के बाग, खैर, सागौन और शीशम आदि की कथित तौर पर तस्करी करवाने का आरोप लगाया। साथ ही शिकायती पत्र सौंप जांच उपरांत कार्रवाई की मांग की। शनिवार को भाकियू भानु गुट से जुड़े कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष सलीम वारसी के नेतृत्व में तहसील पहुंच गए। यहां उन्होंने एसडीएम अरूण कुमार को प्रार्थना पत्र सौंपा और जांच व कार्रवाई की मांग की। आरोप लगाया कि बीती चार जनवरी को अराक्षित डंडिया वन में तैनात अधिकारियों द्वारा खैर की लकड़ी की तस्करी की गई थी।जिसकी शिकायत विगत समाधान दिवस में करने के बाद जांच कराई गई तो मौके पर केवल जड़े ही पाई गई थी। इसके बावजूद भी विभाग द्वारा कार्रवाई को ठंडे बस्ते में डाल दिया गया। 15 जनवरी को जंगल से सागौन के हरे-भरे पेड़ भी कटवा दिए गए। इन पेड़ों को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.