धनबाद, अप्रैल 9 -- महुदा, प्रतिनिधि। धनबाद जिला परिषद की अध्यक्ष शारदा सिंह एवं बागड़ा पंचायत की मुखिया सावित्री देवी ने पिछले दस वर्षों से भी अधिक समय से बंद पड़ी बागड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना को पुनः चालू करने की दिशा में प्रयास आरंभ किया है। इसको लेकर दोनों बुधवार को पीएचईडी विभाग की एक टीम के साथ योजना स्थल पर जाकर जायजा लिया और उसकी समीक्षा की। इस दौरान शारदा सिंह ने योजना की वर्तमान स्थिति की विस्तृत जानकारी टीम में शामिल अधिकारी से लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजना को अविलंब चालू कराने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि इस योजना के शुरू होने से सिंगड़ा, बागड़ा, बारकी, पांडेय बारकी, चरकीटांड़ सहित आसपास के कई गांवों के लोगों को शुद्ध पेयजल की सुविधा उपलब्ध होगी, जो वर्तमान समय में अत्यंत आवश्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.