बागोडीह मोड़ पर ट्रांसफार्मर में लगी आग, सूझबूझ से टला हादसा
गिरडीह, जून 30 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के बागोडीह मोड़ स्थित हैपी बर्थ डे होटल के समीप लगे 200 केवी ट्रांसफार्मर में रविवार रात अचानक आग लग जाने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के समय चौक पर लोगों की आवाजाही और भीड़भाड़ होने के कारण कुछ देर के लिए दहशत का माहौल बन गया। देखते ही देखते ट्रांसफार्मर से उठी आग की लपटें तेज हो गईं और काफी ऊंचाई तक उठने लगी, जिससे आसपास के दुकानदार और स्थानीय लोग सहम गए। घटना की सूचना मिलते ही बिजली आपूर्ति तत्काल बंद कर दी गई, जिससे आग के और अधिक फैलने की आशंका कम हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों ने बिना देर किए पानी और भीगे बोरे की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग बुझा ली गई। इस घटना में होटल की एक करकेट (प्लास्टिक) शीट जलकर क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि, यह महज संयोग रहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.