गिरडीह, मई 17 -- सरिया, प्रतिनिधि। सरिया के बागोडीह गांव में शनिवार रात झुंड से भटके एक जंगली हाथी ने जमकर उत्पात मचाया। हाथी को गांव से खदेड़ने गए ग्रामीणों के साथ मौजूद सरिया कॉलेज के इंग्लिश ऑनर्स के 19 वर्षीय छात्र अनुराग यादव पिता ललन यादव की दर्दनाक मौत हो गई। हाथी के सूंड से धक्का लगने के बाद वह पास के कुएं में जा गिरा, जिससे उसकी जान चली गई। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, शनिवार देर रात एक जंगली हाथी गांव में घुस आया और अनुराग यादव की बारी (खेत) की ओर पहुंच गया। हाथी को देखकर गांव में अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीण शोर मचाते हुए हाथी को गांव से बाहर खदेड़ने निकल पड़े। बताया जाता है कि इस दौरान हाथी अचानक उग्र हो गया और पलटकर लोगों को दौड़ाने लगा। जान बचाने के लिए सभी ग्रामीण इधर-उधर भागने लगे। इसी दौरान ह...