बागों में रहकर रखवाली कर रहे लोगों का पुलिस ने किया सत्यापन
रुडकी, जून 11 -- भगवानपुर। पुलिस ने बागों में रहकर रखवाली का कार्य कर रहे 55 लोगों का सत्यापन किया। पुलिस टीम ने बागों में पहुंचकर वहां रहने वाले चौकीदारों, मजदूरों और अन्य व्यक्तियों की पहचान संबंधी जानकारी जुटाई। इस दौरान उनके आधार कार्ड, पहचान पत्र और स्थायी पते का सत्यापन भी किया गया। थाना प्रभारी रितेश शाह ने कहा कि बिना सत्यापन के कार्य करते पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.