बागेश्वर, अप्रैल 12 -- बागेश्वर/गरुड़, संवाददाता। बारिश थमते ही जिले के जंगल एक बार फिर आग की चपेट में आ गए हैं। रविवार को बागेश्वर और गरुड़ क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर जंगलों में भीषण आग लग गई, जिससे वन संपदा के साथ-साथ रिहायशी इलाकों पर भी खतरा मंडराने लगा। बागेश्वर रेंज के रवाईंखाल के पास रविवार सुबह करीब 11 बजे जंगल में आग भड़क उठी, जो देखते ही देखते रवाईंखाल से सिमार तक फैल गई। तेज हवा के कारण आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और चीड़ के जंगल धू-धूकर जलने लगे। स्थानीय लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी और आग पर जल्द काबू पाने की मांग की। रेंजर केवलानंद पांडेय ने बताया कि सूचना मिलते ही वन कर्मियों को मौके पर भेज दिया गया है और आग बुझाने का प्रयास जारी है।वहीं, गरुड़ क्षेत्र के अयारतोली में रविवार दोपहर करीब एक बजे सड़क किनारे जंगल मे...