बागेश्वर, फरवरी 25 -- जिले में आयोजित बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो हरी है। बुधवार को इंटरमीडिएट स्तर पर जीव विज्ञान विषय की परीक्षा में कुल 775 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इसमें 769 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारू रहीं और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था की सूचना नहीं मिली। मुख्य शिक्षाधिकारी विनय कुमार ने कहा कि परीक्षा को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन की ओर से आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए थे। केंद्रों पर निगरानी व्यवस्था सुदृढ़ रखी गई, जिससे परीक्षा सुव्यवस्थित रूप से संपन्न हो सकी। दसवीं की सीबीएसई बोर्ड परीक्षा जारी बागेश्वर। सीबीएसई 10 वीं की विज्ञान बोर्ड परीक्षा नौ केंद्रों पर शांति पूर्ण संपन्न हुई। पंजीकृत 934 छात्रों म...