बागेश्वर, अप्रैल 24 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन तथा जलागम प्रबंधन मंत्री एवं जनपद के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार को विकास भवन सभागार में वार्षिक जिला योजना की बैठक आयोजित हुई। बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 5961 लाख रुपये के विभागवार परिव्यय को मंजूरी देते हुए कार्ययोजना अनुमोदित की गई। बैठक की शुरुआत में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने प्रभारी मंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इसके बाद विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने अपने-अपने प्रस्ताव प्रस्तुत करते हुए योजनाओं की रूपरेखा और बजट उपयोग की जानकारी दी। प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का चयन किया जाए। यह भी पढ़ें- हर समस्या का समाधान अधिकार...