बागेश्वर, अप्रैल 13 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नशामुक्त जिला बनाने की मुहिम में पुलिस ने 454 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई होगी। पकड़ी गई चरस की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के तहत सोमवार को एसओजी टीम ने खाईबगड़ पुल तिराहे के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान महिपाल सिंह पुत्र नंदन सिंह निवासी तोली के पास से 454 ग्राम अवैध चरस पकड़ी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर थाना कपकोट लाया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने बताया कि पकड़ी गई चरस की कीमत एक लाख है। चरस पकड़ने व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.