बागेश्वर, अप्रैल 5 -- ऑपरेशन प्रहार के तहत एसओजी टीम ने एक व्यक्ति को 4.54 ग्राम स्मैक के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपाधीक्षक अजय लाल साह ने बताया कि शनिवार की देर शाम पुलिस चेकिंग पर थी। इस दौरान आरोपी हर्षित टम्टा उर्फ हरीश कुमार पुत्र इंदर राम टम्टा निवासी घटबगड़ वार्ड को 4.54 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 08/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.