बागेश्वर, अप्रैल 24 -- बागेश्वर। आपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 4.22 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की है। पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा के निर्देश पर कोतवाली क्षेत्र में चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने 24 वर्षीय भुवन कुमार पुत्र इंद्र लाल, निवासी नीलेश्वर मंदिर रोड, ठाकुरद्वारा वार्ड, को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके पास से 4.22 ग्राम स्मैक बरामद हुई। आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। पुलिस उसे न्यायालय में पेश करेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.