बागेश्वर में 37 गोल्ड के साथ बागेश्वर की टीम अव्वल
बागेश्वर, जून 3 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। 13वीं नेशनल ओपन ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बागेश्वर के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। इंदिरा गांधी स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स गोलापार हल्द्वानी में क्यूरेगी में बागेश्वर जनपद के खिलाडियों ने उत्तराखंड टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए 37 स्वर्ण, 19 रजत, 22 कांस्य पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया, राष्ट्रीय चैम्पियनशिप जीतकर बड़ी उपलब्धि प्राप्त की है। जिला खेल समन्वयक व कोच कमलेश तिवारी ने बताया कि 29 से 31 मई तक खेली गई इस प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस उपलब्धि पर विधायक पार्वती दास, सुरेश गड़िया, जिलाधिकारी अपूर्वा पांडेय, नगर पालिका अध्यक्ष सुरेश खेतवाल, राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक ललित फरस्वाण, हरीश ऐठानी, जिला खेल अधिकारी गुंजन बाला, किरण नेगी, दरवान सिंह प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.