बागेश्वर में 300 ग्राम चरस के साथ दो गिरफ्तार
बागेश्वर, जून 16 -- बागेश्वर। जिले को नशामुक्त करने के अभियान में पुलिस को एक और सफलता मिली है। पुलिस व एसओजी ने 300 ग्राम चरस के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। उन्हें न्यायालय के निर्देश पर अल्मोड़ा जेल भेज दिया है। एसओजी की टीम सोमवार की शाम चेकिंग अभियान पर थी। चेकिंग के दौरान वाहन संख्या यूके-02-4430 पर सवार दो आरोपी बबलू कांडपाल पुत्र कैलाश कांडपाल व भोला राम पुत्र जोगा राम के कब्जे से 300 ग्राम अवैध चरस बरामद की गई। पुलिस द्वारा दोनों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर अल्टो कार को कब्जे में लेकर उसे सीज किया गया। दोनों के खिलाफ कोतवाली में धारा 8/20/60 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। मंगलवार को दोनों को न्यायालय में पेश किया गया। न्यायालय के आदेश पर दोनों को अल्मोड़ा जेल भेज दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.