बागेश्वर, जनवरी 31 -- प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी पहल 'जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार' के अंतर्गत शनिवार को न्याय पंचायत माजखेत के पंचायत भवन नामचेटाबगड़ में बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया। शिविर की अध्यक्षता उप जिलाधिकारी कपकोट अनिल चन्याल ने की। कार्यक्रम में कपकोट विधायक सुरेश गड़िया एवं दर्जा प्राप्त मंत्री महेश्वर सिंह मेहरा ने प्रतिभाग कर ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। शिविर में दूर-दराज क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, शिक्षा एवं स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। प्राप्त 15 शिकायतों में से 10 का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया, जबकि शेष शिकायतों के समाधान हेतु संबंधित विभागों को समयबद्ध कार्यवाही के निर्देश दिए गए। शिविर के माध्यम से कुल 210 ग्रामीणों ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का...