बागेश्वर, मई 4 -- बागेश्वर। सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली और उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देश पर विवादों के निस्तारण के लिए 'समाधान समारोह' आयोजित किया जाएगा। यह विशेष लोक अदालत 21, 22 व 23 अगस्त को सुप्रीम कोर्ट परिसर में होगी, जिसमें लंबित मामलों का आपसी सहमति और मध्यस्थता से निपटारा किया जाएगा। इसमें पारिवारिक विवाद, मोटर दुर्घटना, चेक बाउंस, भूमि अधिग्रहण, सुलहनीय आपराधिक व श्रम विवाद जैसे मामले शामिल होंगे। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनीता कुमारी ने बताया कि प्रक्रिया 21 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। उन्होंने ऐसे पक्षकारों से प्राधिकरण, बागेश्वर से संपर्क करने की अपील की है, जो अपने मामलों का समझौते से निस्तारण चाहते हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.