बागेश्वर, जून 21 -- बागेश्वर, संवाददाता। जिले में करीब 15 वर्ष बाद आयोजित बहुद्देशीय विधिक साक्षरता, चिकित्सकीय एवं जन-जागरूकता शिविर में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। पंडित बद्रीदत्त पांडे परिसर में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागों ने एक ही छत के नीचे लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनकी समस्याओं का समाधान किया। शिविर का शुभारंभ उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यपालक अध्यक्ष एवं हाईकोर्ट के वरिष्ठ न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी तथा प्रशासनिक न्यायाधीश आलोक महरा ने किया। शिविर में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, समाज कल्याण, पुलिस, वन, पशुपालन, उद्योग, पर्यटन समेत कई विभागों के स्टॉल लगाए गए। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव अनिता कुमारी ने बताया कि शिविर में निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण, रक्त जांच, दवा वितरण, दिव्यांगता प्रम...