बागेश्वर, मई 18 -- देवंद्र पांडे, बागेश्वर। पुलिस ने 105 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। कपकोट पुलिस ने बताया कि रविवार की रात पुलिस गश्त कर रही थी। चेकिंग के दौरान 38 वर्षीय मो. जुबेर पुत्र मो. इलियास निवासी वार्ड नं. 24 शेखपुर थाना बहेडी जिला बेरलीख् हाल निवासी असो थाना कपकोट की जांच की। उसके बाहनमें 105 ग्राम चरस पकड़ी गई। उसे मौके से ही गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। आोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...