बागेश्वर में श्रमिकों को दी कानून की जानकारी
बागेश्वर, मई 27 -- बागेश्वर। जिला जज एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज तोमर के मार्गदर्शन में ग्रामसभा बमराड़ी के पंचायतघर में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवा योजना, 2015 विषय पर विधिक जागरूकता शिविर लगाया। शिविर का संचालन सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अनीता कुमारी ने किया। शुरुआत नालसा थीम सांग एक मुट्ठी आसमान' के साथ की गई। ग्रामीणों एवं श्रमिकों को असंगठित क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों के अधिकारों, निश्शुल्क एवं प्रभावी विधिक सेवाओं तथा असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के लिए कानूनी सेवा योजना की विस्तृत जानकारी दी गई। सचिव ने नालसा जागृति योजना, बाल विवाह निषेध, घरेलू हिंसा प्रतिषेध अधिनियम, दहेज प्रथा उन्मूलन, नालसा मानव-वन्यजीव संघर्ष योजना, निःशुल्क कानूनी सहायता, नालसा हेल्पलाइन 15100, सुरक्षित बचपन-सुरक्षित भवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.