बागेश्वर, अप्रैल 18 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशों के क्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बागेश्वर के तत्वावधान में जिला न्यायालय सहित बाह्य न्यायालयों में राष्ट्रीय लोक अदालत आयोजित होगा। अदालत के माध्यम से विभिन्न प्रकार के लंबित एवं प्री-लिटिगेशन मामलों का निस्तारण आपसी समझौते के आधार पर किया जाएगा। अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण पंकज तोमर की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों, बार संघ के अधिवक्ताओं एवं विभिन्न बैंकों के शाखा प्रबंधकों की बैठक आयोजित हुई। यह भी पढ़ें- पौड़ी में राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन के लिए बैठक यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को दिशा निर्देश यह भी पढ़ें- जिले में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन 9 मई को

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...