बागेश्वर, मार्च 21 -- शनिवार सुबह 04:56:16 बजे 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.885 उत्तर अक्षांश तथा 80.016 पूर्व देशांतर पर स्थित रहा, जबकि इसकी गहराई पांच किमी बताई गई है। सुबह के समय आए इस भूकंप से कुछ स्थानों पर लोगों ने हल्के झटके महसूस किए, जिससे क्षणिक दहशत का माहौल बना। हालांकि झटके बहुत हल्के होने के कारण अधिकांश लोग इसे महसूस नहीं कर सके। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि सभी तहसीलों से प्राप्त रिपोर्ट में किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है तथा लोगों से सतर्क रहने की अपील की गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.