बागेश्वर, अप्रैल 4 -- बागेश्वर। जिले में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया है। शनिवार की सुबह से ही आसमान काले बादलों से घिर गया। अपराह्न एक बजे से बारिश शुरू हो गई। बारिश के कारण एक बार फिर से तापमान में गिरावट दर्ज हुई। सात डिग्री तापमान लुड़क गया है। बारिश ने अब किसानों की चिंता भी बढ़ानी शुरू कर दी है। इन दिनों जौ व मसूर की खेती तैयार हो गई है। बारिश से खेती के काम में दखल शुरू हो गया है। शुक्रवार को जहां जिला मुख्यालय का तापमान 25 डिग्री सेल्सियस था वहीं शनिवार को लुढ़ककर 18 पहुंच गया है। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने बताया कि मौसम का मिजाज आगे भी मिला जुला रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.