बागेश्वर में प्रधानाचार्य की हत्या पर शिल्पकार सभा ने जताया शोक
नैनीताल, जुलाई 19 -- नैनीताल। शिल्पकार सभा नैनीताल ने बागेश्वर जिले में राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला के प्रभारी प्रधानाचार्य एवं गणित प्रवक्ता दयानंद टम्टा की हत्या पर शोक और आक्रोश व्यक्त किया है। उन्होंने शासन और पुलिस प्रशासन से घटना की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। साथ ही दिवंगत शिक्षक के आश्रित परिवार को पर्याप्त आर्थिक सहायता, परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी व अन्य सभी अनुमन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। साथ ही प्रदेश के सभी विद्यालयों में शिक्षकों व कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को प्रभावी सुरक्षा व्यवस्था और आवश्यक दिशा-निर्देश लागू करने की मांग की भी मांग की। यह भी पढ़ें- वेतन रोकने पर क्लर्क ने प्रिंसिपल को चाकू घोंपकर मार डाला, उत्तराखंड में खौफनाक वारदात यह भी पढ़ें- Bageshwar N...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.