बागेश्वर में प्रधानाचार्य की क्लर्क ने चाकू से गोदकर हत्या की
बागेश्वर, जुलाई 18 -- बागेश्वर। बागेश्वर जिले में शनिवार सुबह एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां के राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला में तैनात प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा (55) की स्कूल के ही बाबू (क्लर्क) ने चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर डाली। आरोपी फिलहाल फरार बताया जा रहा है। पुलिस आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है। हत्या की वारदात के बाद स्कूल की छुट्टी कर दी गई। जबकि घटना के विरोध में स्कूल शिक्षकों में आक्रोश है। जानकारी के अनुसार सैंज निवासी प्रधानाचार्य दयानंद टम्टा शनिवार सुबह रोजाना की तरह स्कूल के लिए निकले थे। वह मुख्य सड़क तक अपने वाहन से पहुंचे और वहां से पैदल विद्यालय की ओर जा रहे थे। इसी दौरान विद्यालय जाने वाले रास्ते में पहले से मौजूद विद्यालय के बाबू ने उन पर अचानक चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमला इतना गंभीर था कि प्रधानाचार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.