बागेश्वर, मार्च 23 -- प्लांट में रविवार को अवकाश होने के कारण जिले को गैस नहीं मिल पाई। इस कारण सोमवार को जिला मुख्यालय, तहसील मुख्यालय व ग्रामीण क्षेत्र में इंडेन गैस नहीं बंट पाई। जिन स्थानों पर गैस जानी थी। वे लोग इंतजार करते रहे। ग्रामीण क्षेत्र की तो कोई सुध लेने वाला ही नहीं है। मालूम हो कि गैस वितरण के लिए बागेश्वर, कांडा, कपकोट तथा गरुड़ इंडेन गैस सर्विस ने विस्तार बिंदु बनाए हैं। इन चयनित स्थानों पर गैस वार के हिसाब से बंटती है। सोमवार को जहां-जहां गैस वंटती थी वहां लोग वाहन के आने का इंतजार करते रहे। कुछ लोग फोन के माध्यम से गैस आने की सूचना लेते रहे। जब उन्हें पता चला कि गैस नहीं बंट रही है तो वे लोग निराश होकर लौट गए। रविवार को गैस प्लांट बंद होने से जिले को गैस सिलेंडरों का आवंटन नहीं हो पाया। यहां के लिए गए वाहन सोमवार को भर...