बागेश्वर, फरवरी 15 -- शिवरात्रि का पर्व लोगों ने धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया। सुबह से ही शिव मंदिरों में श्रद्धालुाओं की भीड़ रही। बागनाथ, बैजनाथ, कालभैरव समेत जिले के शिव मंदिरों में लोगों ने 108 लोटा जल चढ़ाया। मंदिर में पुरोहितों ने यजमानों की पूजा संपन्न कराई। कई लोगों ने रुद्राभिषेक किया। रविवार की सुबह से ही बागनाथ, कालभैरव, नीलेश्वर, बैजनाथ तथा अन्य शिव मंदिरों में लोग पूजा-अर्चना करने के लिए पहुंचे। लोगों ने शिवालयों में जल चढ़ाया। परिवार तथा देश की सुख समृद्धि की कामना की। आचार्य गोपाल कृष्ण जोशी ने बताया कि ब्रह्मा विष्णु के समक्ष घोषित तिथि को शिवरात्रि के रूम में मनाया जाता है। शिव पुराण के अनुसार शिव करते हैं। दिनमेतत्तत: पुष्णं भविष्यति महत्तरम्, शिवरात्रि इतिख्याता तिथिरेषा मम प्रिया। इस दिन ब्रत करने के बाद शिव को जल चढ़...