बागेश्वर में धूमधाम से मनाया वार्षिकोत्सव
बागेश्वर, मार्च 28 -- सरस्वती शिशु मंदिर इंटर कालेज, चौरासी का वार्षिकोत्सव धूमधाम तथा उत्साह के साथ संपन्न हो गया है। देर शाम तक चले सांस्कृतिक कार्यक्रमों उपस्थित अभिभावकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दर्जा राज्य मंत्री शिव सिंह बिष्ट थे। उन्होंने कहा कि शिशु मंदिरों में अनुशासन का पाठ पढ़ाया जाता है। शिक्षा के क्षेत्र में व्यापक अभिनव प्रयोग भी किए जा रहे हैं। इसका लाभ इन विद्यालयों के बच्चों को मिल रहा है। अध्यक्षता विधायक पार्वती दास ने की। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह फर्स्वाण तथा प्रबंधक विजय वर्मा ने विद्यालय की प्रगति आंख्या तथा उपलब्धियां बताईं। अल्मोड़ा संभाग निरीक्षक गणेश उपाध्याय ने विद्या भारती से संचालित भारतीय शिक्षा पद्धति पर प्रकाश डाला। सामाजिक महत्व को भी रेखांकित किया। कार्यक्रम के दौरान मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.