बागेश्वर, जून 6 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। नगर क्षेत्र में यातायात सुविधा को बेहतर बनाने के लिए जल्द ही मिनी बस सेवा शुरू की जाएगी। रूट निर्धारण के बाद सर्वे होगा। इसको लेकर एआरटीओ, नगर पालिका और पुलिस विभाग की बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी विभागों की राय ली जाएगी। एआरटीओ के अनुमति मिलने के बाद मिनी बसों का संचालन होगा। मालूम हो कि नगर पालिका ने लोगों को सुविध देने के लिए ई-रिक्शे शुरू किए हैं। इससे लोगों को काफी राहत मिल रही है। अब पालिका शहर में मिनी बस चलाने के लिए तैयारी कर रही है। इस संबंध में नगर पालिका सभागार में शनिवार को पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, ईओ विनोद सिंह जीना, आरटीओ अमित कुमार, सभासद, टीएसआई चंदन भंडारी, एसआई निर्मला पटवाल तथा लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों की बैठक की गई। इसमें मिनी बस संचालन के विभिन्न पहलुओं पर मंथन कि...