बागेश्वर में ग्रामीण स्वरोजगार को नई दिशा
बागेश्वर, मई 15 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) बागेश्वर में महिलाओं और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 12 दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में प्रतिभागियों को अगरबत्ती, धूप और पारंपरिक दिए बनाने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण में करीब 20 महिला और पुरुष प्रतिभागी हिस्सा ले रहे हैं। उन्हें प्राकृतिक और स्थानीय संसाधनों से पर्यावरण अनुकूल उत्पाद तैयार करने की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। संस्थान के निदेशक सुखविंदर कादयान ने बताया कि आरसेटी वर्षभर विभिन्न रोजगारपरक प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित करता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को कच्चे माल की पहचान, मिश्रण तैयार करने, सुगंध निर्माण, पैकेजिंग और विपणन की जानकारी भी दी जा रही है, ताकि वे प्रशिक्षण के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.