बागेश्वर में गैस के लिए छात्रों ने किया प्रदर्शन
बागेश्वर, मार्च 25 -- घरेलू गैस नहीं मिलने से छात्रावासों में रह रहे छात्रों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें गैस सिलेंडर नहीं मिल रहा है। गैस की मांग को लेकर उन्होंने प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन सौंपकर समस्या के समाधान की मांग की। छात्रों का कहना है कि वह लंबे समय से बीडी पांडेय कैंपस में स्थापित जगजीवन राम दास छात्रावास में रह रहे हैं। पिछले कुछ सप्ताह से गैस की किल्लत बनी हुई है। अब सिर्फ गैस बुक वालों को ही गैस दी जा रही है। उनके पास बुक नही है। गैस नहीं मिलने से उनके सामने भोजन करने का सकट गहरा गया है। उन्होंने प्रशासन से पूर्व की भांति गैस सिलेंडर उपलब्ध कराने की मांग की है। मांग करने वालों में ललित कुमार, अरुण कुमार, प्रवीण, कविंद्र तथा सूरज आदि शामिल हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.