बागेश्वर, मार्च 14 -- बागेश्वर, संवाददाता। आईवैल के मोटर सेट ठीक होने के बाद आधे नगर में पानी की आपूर्ति शुरू हो गई है, लेकिन आधे में शहर में शनिवार की सुबह सप्लाई शुरू नहीं हो पाई है। पानी के लिए लोगों को काफी जद्दोजहद करनी पड़ रही है। ऐसे स्थानों में जल संस्थान टैंकरों से पानी की सप्लाई कर रहा है। हैंडपंपों, प्राकृतिक स्रोतों में सुबह से ही लोगों की भीड़ लग रही है। मालूम हो कि गुरुवार को आईवेल मोटर सेट में तकनीकी खराबी आ गई। इस कारण नगर में दो दिन तक पानी की आपूर्ति ठप रही। शनिवार की सुबह कठायतबाड़ा, ठाकुरद्वारा आदि क्षेत्र में पानी की सप्लाई शुरू हो गई, जबकि चौरासी, तहसील मार्ग आदि स्थानों पर पानी का संकट बना रहा। लोगों ने हैंडपंप, मांग का धारा तथा श्रीनौला धारे से पानी लाकर अपना काम चलाया। लोगों ने जल संस्थान से अन्य स्थानों पर भी पानी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.