बागेश्वर, मई 1 -- बागेश्वर, संवाददाता। भारतीय रेडक्रॉस समिति बागेश्वर की ओर से जनपद में अंगदान के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य लोगों को अंगदान के महत्व से अवगत कराना और उन्हें इस पुनीत कार्य के लिए प्रेरित करना है। अब तक आठ लोग अंगदान की शपथ ले चुके हैं, जबकि सोशल मीडिया के माध्यम से भी लोग तेजी से इस मुहिम से जुड़ रहे हैं। अभियान के तहत अंगदान की शपथ लेने वालों में आलोक पांडे, माया चंदोला (सदस्य), दीपक पाठक (प्रदेश प्रतिनिधि), कैलाश चंद्र जोशी (व्यवसायी), संजय सिंह (सदस्य), संजय कुमार (सदस्य), अक्षय चनियाल और रमेश पर्वतीय शामिल हैं। जनपद सचिव रेडक्रॉस आलोक पांडे ने बताया कि यह शपथ केवल व्यक्तिगत संकल्प नहीं, बल्कि एक सामाजिक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने सभी लोगों से इस मुहिम से जुड़ने का आह्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.