बागेश्वर, दिसम्बर 16 -- गोवा नाइट क्लब में हुए अग्निकांड की घटना की गंभीरता पर पुलिस अलर्ट है। पर्यटन स्थलों एवं सघन व्यावसायिक क्षेत्रों की अग्नि सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण कर रही है। फायर सर्विस ने नगर क्षेत्र में सघन अग्नि सुरक्षा निरीक्षण अभियान चलाया। प्रभारी अग्निशमन अधिकारी गोपाल सिंह रावत के नेतृत्व में फायर यूनिट की टीम ने बाजार क्षेत्र में स्थित होटल, मिठाई की दुकान समेत अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया। प्रतिष्ठानों में उपलब्ध अग्नि सुरक्षा उपकरणों, विशेषकर फायर एक्सटिंग्विशर की जांच की। कई स्थानों पर अग्नि सुरक्षा मानकों में कमी पाए जाने पर संबंधित होटल एवं दुकान स्वामियों को चेतावनी दी। उन्हें तत्काल प्रभाव से सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अग्नि सुरक्षा उपकरणों के सही संचालन ए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.