बागेश्वर, अप्रैल 23 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। शिक्षा विभाग ने बागेश्वर ब्लॉक के छह शिक्षकों को उनके मूल विद्यालयों को भेजने के आदेश दे दिए हैं। अभी तक ये शिक्षक व्यवस्था के तहत अन्य स्कूलों में तैनात थे। राप्रावि सातचौंरा में तैनात दो-दो प्रधानाध्यापकों में से एक को भी मूल विद्यालय भेज दिया है। सभी शिक्षकों को तत्काल कार्यमुक्त करते हुए मूल विद्यालय में तैनाती देने के निर्देश दिए गए हैं। मालूम हो कि राप्रावि सातचौंरा में लंबे समय से दो-दो प्रधानाध्यापकों की तैनाती चल रही थी, जबकि कई विद्यालय बगैर प्रधानाध्यापक के चल रहे थे। इस खबर को आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने प्रमुखता से प्रकाशित किया और विभाग को आइना दिखाने का काम किया। अन्य स्कूलों में बिगड़ रही व्यवस्था को भी खबर में प्रमुखता से दिया। खबर का विभाग ने संज्ञान लिया। उप शिक्षा अधि...