प्रयागराज, अप्रैल 23 -- प्रयागराज के संगम तट पर आयोजित बाबा बागेश्वर की राष्ट्र हनुमंत कथा में दूसरे दिन बड़ा जनसमूह उमड़ा। कथा में जनसत्ता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह (राजा भैया) पहुंचे और मंच से हिंदुत्व, सनातन और सामाजिक एकता को लेकर जोरदार बयान दिया। उन्होने कहा कि आज कुछ लोग खुलेआम 'वंदे मातरम्' गाने से इनकार करते हैं। जो चिंता का विषय है। आने वाले चुनावों में जो प्रत्याशी 'वंदे मातरम्' नहीं गाए, उसे नकार देना चाहिए। लोकतंत्र में केवल सरकार ही नहीं, बल्कि जनता की भी जिम्मेदारी होती है कि वह यह देखे कि कौन से राजनीतिक दल ऐसे लोगों को टिकट दे रहे हैं। राजा भैया ने कहा कि आज हिंदुत्व और सनातन पर संकट है, ऐसे में समाज को आपसी मतभेद छोड़कर एकजुट होना होगा। उन्होंने लोगों से "जाति-पाति की करो विदाई, हम सब हिं...