बागेश्वर नगर की समन्वय बैठक में संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा
सहारनपुर, सितम्बर 21 -- सहारनपुर। भाद्रपद शुक्ल पक्ष नवमी तिथि रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ बागेश्वर नगर की समन्वय बैठक सीताराम मंदिर, ज्वाला नगर में आयोजित हुई। बैठक में विभाग संघचालक राकेश वीर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के साथ चार अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों ने भी सहभागिता की। संगठनात्मक गतिविधियों और आपसी समन्वय को लेकर चर्चा की गई। बैठक में भाग संघचालक पुष्पराज, बागेश्वर नगर संघचालक भारत भूषण, सह संघचालक मनोज से देव, नगर कार्यवाह विवेक शर्मा, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री सतेंद्र, भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री सरदार सुखमणि सिंह तथा वनवासी कल्याण आश्रम के व्यवस्था प्रमुख आलोक मित्तल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सेवा एवं समर्पण के साथ समाज को संगठित करें स्वयंसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.