हाथरस, मार्च 2 -- हाथरस। भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने व गौमाता के समर्थन में अलीगढ से इंडवत यात्रा निकाली जा रही है। यह यात्रा अलीगढ से हाथरस होते हुए आगरा के लिए रवाना हुई। यात्रा ग्वालियर, झांसी और छतरपुर, बागेश्वर धाम सरकार तक जाएगी। यह यात्रा पांच सौ किलोमीटर की दूरी तय करने के साथ छतरपुर पहुचेगी। यात्रा में महेंद्र बाबा, कपिल, बृजवाला किशोरी, राधेतनु शास्त्री आदि शामिल हैं। साथ ही सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मी साथ में तैनात रहे। यात्रियों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...