बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम स्थगित
मुजफ्फरपुर, अप्रैल 24 -- मुजफ्फरपुर, वसं। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का शनिवार को मुशहरी प्रखंड के रोहुआ स्थित राम जानकी मंदिर प्रांगण में प्रस्तावित दरबार स्थगित हो गया है। आयोजन समिति के अध्यक्ष आलोक राजा ने इसकी जानकारी दी। कार्यक्रम स्थगित होने के पीछे के कारण को सार्वजनिक नहीं किया गया है।रोहुआ स्थित राम जानकी मठ में 22 से 25 अप्रैल तक धार्मिक आयोजन का कार्यक्रम चल रहा है। यह आयोजन मठ के नए महंत दीनानाथ दास के पट्टाभिषेक समारोह के उपलक्ष्य में रखा गया है। पहले दिन जगतगुरु रामभद्राचार्य स्वयं पहुंचे और विधिवत पट्टाभिषेक संपन्न कराया। यह भी पढ़ें- सिन्हा में 28 अप्रैल से तीन मई तक रामकथा और प्राण प्रतिष्ठा यज्ञ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.