बागेश्वर, अप्रैल 25 -- बागेश्वर, संवाददाता। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित होते ही जिले का नाम सूर्खियों में आ गया। इंटर में सरस्वती शिशु मंदिर की गीतिका पंत 98 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश के साथ जिले की भी टॉपर बनीं। वहीं हाईस्कूल में विवेकानंद विद्या मंदिर मंडलसेरा के योगेश जोशी 97. 80 प्रतिशत अंक के साथ प्रदेश में चौथे व जिले के टॉपर रहे। टॉपरों के घरों में बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। स्कूल प्रबंधन ने भी होनहारों को स्कूल में बुलाकर मिठाई खिलाई और उज्जवल भविष्य की कामना की। शनिवार को करीब दस बजे हाईस्कूल तथा इंटर बोर्ड का परिणाम घोषित हुआ। यह भी पढ़ें- सीएसबी 3:बेटा, पुष्कर सिंह धामी बोल रहा हूं, रिजल्ट की खूब सारी बधाई सरस्वती शिशु मंदिर चौरासी बागेश्वर की होनहार छात्रा गीतिका पंत प्रदेश व जिले की टॉपर रहीं। उन्होंने हिंद...