हल्द्वानी, दिसम्बर 9 -- हल्द्वानी, कार्यालय संवाददाता। बागेश्वर निवासी एक वाहन चालक की हल्द्वानी में सड़क हादसे में मौत हो गई। सड़क किनारे पैदल चल रहे चालक को एक अज्ञात वाहन ने कुचल दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक कपकोट, बागेश्वर निवासी 43 वर्षीय राजेंद्र सिंह हल्द्वानी से बागेश्वर के बीच मालवाहक वाहन चलाते थे। पुलिस के मुताबिक मंगलवार सुबह 11:30 बजे के आसपास वह ट्रांसपोर्ट नगर स्थित धर्मकांटे के पास सड़क किनारे पैदल चल रहे थे। तभी रामपुर रोड से आ रहे एक तेज रफ्तार वाहन ने राजेंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। वह करीब 10 मीटर छिटककर जमीन पर गिर पड़े और बुरी तरह घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने टीपीनगर चौकी पुलिस को हादसे...