उन्नाव, नवम्बर 17 -- सफीपुर। जनपद हरदोई से मध्य प्रदेश स्थित बागेश्वर धाम तक 373 किलोमीटर की दंडवत यात्रा पर निकले सौरभ सिंह का कस्बे में स्वागत किया गया। बागेश्वर धाम सेवा समिति के पदाधिकारियों ने पुष्प वर्षा कर उनकी मंगलमय यात्रा की कामना की। सोमवार को उन्नाव हरदोई मार्ग स्थित एक गेस्ट हाउस पहुंचे सौरभ का लोगों ने स्वागत किा। उनके परिश्रम व संकल्प की सराहना करते मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं दी। इस मौके पर अजय, अंकित, अश्वनी, रामजीवन, प्रशांत, वैभव, रिशु पाल, अखिलेश आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.