बागेश्वर, अप्रैल 11 -- बागेश्वर, देवेंद्र पांडे। बागेश्वर वन क्षेत्र के अंतर्गत नदीगांव क्षेत्र में गुलदार की बढ़ती गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए वन विभाग लगातार निगरानी एवं नियंत्रण के प्रभावी उपाय कर रहा है। इस क्रम में सैम मंदिर वार्ड के नदीगांव में आधुनिक तकनीकों जैसे एनाइडर एवं ट्रैप कैमरे लगाए हैं। इनकी सहायता से गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। इसी प्रकार, गुलदार प्रभावित क्षेत्र आरे में भी एनाइडर एवं ट्रैप कैमरे स्थापित किए गए हैं, तांकि उसकी आवाजाही की सटीक जानकारी प्राप्त की जा सके और समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। गुलदार को सुरक्षित रूप से पकड़ने हेतु बिलोना एवं कांडाधार क्षेत्रों में पिंजरे लगाए गए हैं। वन विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया टीम (क्यूआरटी) द्वारा प्रतिदिन सायंकालीन समय में गश्त की जा रही है, जिससे कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.