बागेश्वर के दिनेश कुमार को इतिहास विषय में पीएचडी
बागेश्वर, मई 17 -- बागेश्वर। कुमाऊं विश्वविद्यालय, नैनीताल से दिनेश कुमार पुत्र शेर राम ने इतिहास विषय में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने 'बागेश्वर जनपद में स्थित प्रमुख मंदिरों का ऐतिहासिक अध्ययन' विषय पर शोध कार्य पूरा किया। दिनेश कुमार वर्तमान में न्यू सैनिक जूनियर हाईस्कूल, सूरजकुंड कठायतबाड़ा में शिक्षक हैं। वह कपकोट ब्लॉक के नौकोड़ी (देवीबगड़) गांव के निवासी हैं। उनका शोध कार्य प्रो. अवनीन्द्र कुमार जोशी, प्राचार्य राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय सोमेश्वर (अल्मोड़ा) के निर्देशन में पूरा हुआ। इस उपलब्धि पर उन्होंने डॉ. चंद्र सिंह चौहान, प्रो. संजय घिल्डियाल और डॉ. रितेश साह सहित सभी सहयोगियों का आभार जताया। यह भी पढ़ें- कुमाऊं विवि 50 से अधिक शोध प्रस्तावों पर जल्द लेगा निर्णय
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.