बागेश्वर के जंगल धधके, धुएं से घुटन
बागेश्वर, अप्रैल 20 -- देवेंद्र पांड, बागेश्वर। जिले के जंगल इन दिनों अंदर ही अंदर सुलग रहे हैं। विभिन्न क्षेत्रों से उठते धुएं के गुबार ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। आग के कारण वातावरण में धुआं और धुंध फैल गई है, जिससे लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। साथ ही आग के रिहायशी इलाकों तक पहुंचने का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। जानकारी के अनुसार, पिछले दस दिनों से बारिश नहीं होने के कारण जंगल पूरी तरह सूख चुके हैं, जिससे आग की घटनाओं में तेजी आई है। दो दिन पहले छतीना क्षेत्र के जंगलों में आग लगी थी, जिसके बाद धरमघर रेंज के जंगल भी चपेट में आ गए। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड के अस्कोट अभ्यारण्य में भीषण आग, 24 घंटे से धधक रहे जंगल; दुर्लभ वन्यजीवों पर खतरा यह आग अब तक पूरी तरह नहीं बुझ सकी है और लगातार फैल रही है। होराली और जारती के जंगल दिन-रात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.