बागेश्वर, मई 21 -- बागेश्वर। बागेश्वर जिले के जंगल इन दिनों आग की चपेट में हैं। गुरुवार को जिले के छह स्थानों पर जंगलों में भीषण आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, जबकि कई स्थानों पर वन विभाग की टीम भी मुस्तैद रही। आग से उठ रहे धुएं और धुंध के कारण लोगों की परेशानी बढ़ गई है। फायर सीजन को देखते हुए पुलिस अधीक्षक जितेंद्र मेहरा ने जिले की सभी फायर यूनिटों को आपात स्थिति से निपटने और वनाग्नि की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। फायर टीम बागेश्वर ने भूमियाधार और चंडिका रोड क्षेत्र में लगी आग को रिहायशी इलाकों तक पहुंचने से पहले नियंत्रित किया। यह भी पढ़ें- पनुवानौला में आग की भेंट चढ़ा जंगल वहीं गरुड़ फायर टीम ने ग्राम ऐंचर, सीमा बैंड कौसानी, मजकोट और लवली रेस्टोरेंट के पास जंगलों में लगी आग बु...